इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से अवैध जुआ सटटा खेलने 2 06 अभियुक्त गिरफ्तार 23 मोबाईल, 01 टेबलेट व कार को किया जब्त
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार में अवैध जुआ सटटा धरपकड अभियान के तहत बलवीरसिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक कुमार बन्जारा पुनि० के नेतृत्व में दिनांक 26.11.2024 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ में एक मकान में अवैध सटटा खेलते हुए छः आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लेपटॉप, 23 मोबाईल व 03 चार्जर व केलकुलेटर और सट्टा सामग्री को जब्त कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 570/2024 धारा 318(4), 61 (2) बीएनएस व 3/4 आरपीजीओ एक्ट दर्ज किया गया।
घटना का विवरणः दिनांक 26.11.2024 को जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को जरिये मुखबिर सुचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड मे एक मकान में अवैध जुआ सट्टा का संचालन किया जा रहा है। वगैरा सुचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रतापगढ से टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ़ में मकान का सर्च वारंट जारी किया गया। जिस पर थानाधिकारी थाना प्रतापगढ द्वारा मकान की तलाशी ली गयी। जिसमें एक कमरे में छः आदमी ऑनलाइन मोबाईल फोन व टेबलेट से सटटा खेलते हुए पाये गये। जिस पर सटटा खेलने वाले अभियुक्तगणों 1. गोपाल पिता शंकरदास बैरागी उम्र 44 साल अल्कापुरी रतलाम थाना ओद्योगिक रतलाम 2. महेशचन्द्र पिता सोहनलाल तिवारी उम्र 66 साल निवासी दीनदयाल नगर रतलाम 3. नासीर अहमद पिता मेहबुब खा पठान उम्र 65 साल निवासी मकान हाट की चौकी मदीना कॉलोनी थाना माणक चौक रतलाम 4. हार्दिक सोनी पिता अभिनन्दन सोनी उम्र 35 साल निवासी टाटा नगर थाना दीनदयाल नगर रतलाम 5. प्रकाश पिता चन्द्रमोहन अग्रवाल उम्र 63 साल निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम 6. मोहम्मद रफीक पिता छोटे खां पठान उम्र 58 साल निवासी जावरा रोड महावीर नगर रतलाम के कब्जे से सट्टा सामग्री व इलेक्ट्रोनिक उपकरण व कुल 23 मोबाईल फोन व 03 चार्जर एक टेबलेट एक्सयुवी कार को जब्त कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 570/2024 धारा 318(4), 61 (2) बीएनएस व 3/4 आरपीजीओ एक्ट दर्ज अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।