Rajendra Devray / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 387




इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का काफिला जुलवानिया पहुचा जहां जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
पश्चात ग्राम कासेल के लिए रवाना हो गए, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि विधानसभा में हमारे साथी राजपुर विधायक बाला बच्चन जी के यहां ह्रदय विदारक घटना घटी है और में उनके निवास पर शोक संवेदनाए व्यक्त करने आया हूं। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस हम सिर्फ चुनाव के समय ही मानते है बाकी तो हम सब एक है।
साथ ही कासेल सरपंच गायत्री राजेश मुजाल्दे के यहां उनके भतीजे का असमायिक निधन होने से उनके निवास पर भी पहुँचकर शोक संवेदनाए व्यक्त की गई।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, भाजपा नेता अंतर सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, अंजड नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, वीरेंद्र सिंह दरबार, विजय अग्रवाल, राजेन्द्र भावसार, बंटी बंसल, जिला सहकोषाध्यक्ष जीतू यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, जुलवानिया मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव, राजपुर मण्डल अध्यक्ष कृष्णा धनगर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन