Rajendra Devray / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 264

। जाम लगने का कारण क्षेत्र में स्थापित दो सीमेंट प्लांट हैं। जब इनके बड़े-बड़े ट्राले गांधी चौराह से गुजरते हैं तो जाम लग जाता है स्कूल की सभी बसे जाम में फंसी रहती है बच्चे गर्मी से बे हाल पसीने में तर बतर भीड़ में फंसे रहते हैं ट्राफिक पुलिस सिर्फ नाम की है कभी अपनी दिवटी ईमानदारी से नहीं निभाती पैरावेट बस वाले अपनी सवारी के लिये चींटी की चाल से बस को नगर के बहार निकलती है ट्राफिक पुलिस की बस मालिकों से साठ गांठ रहती हैं इसलिए कभी किसी बस वाले का चालान नहीं बनाते हैं कई रहीस जादे रोड पर अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जी और फल खरीदी करते हैं जिससे मार्केट में जाम लग जाता है वहां भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती मनचाही जगह पर थैला लगाकर अपनी दुकान चला रहे हैं उनपर नगर पालिका कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं करती पूरे मनावर शहर पर किसी प्रकार का कोई डर नहीं है इसे में खासकर शुक्रवार हाट बाजार होने से स्थिति विकट हो जाती है। दो पहिया वाहन से खरीदी करने आने वाले लोगोंके इकट्ठा होने और सीमेंट फैक्टरियों के ट्राले निकलने के कारण जाम लग जाता है। लंबे समय नगरवासी, विधायक डाक्टर हीरालाल अलावा ओर पत्रकारो ने बायपास कीमांग कर रहे हैं। इसके लिए आंदोलन भी किया गया बावजूद इसके शासन ध्यान नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बालीपुर धाम प्रवास पर मनावर में बायपास के सर्वे की बात कही थी, परंतु इस घोषणा पर भी कोई अमल नहीं किया जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पांडे ने प्रशासन से मांग की है कि शुक्रवार हाट बाजार के दिन एक दिन के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सीमेंट के बड़े वाहन के नगर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कि नगर शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से भेंट कर बायपास की स्वीकृति की मांग करेगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन