: खण्डवा सांसद निधि से बनने वाले मांगलिक भवन में दूसरी किश्त की राशि डालने पर मांगी रिश्वत 2000 हजार की राशि लेते हुवे रँगे हाथो पकड़ा रोजगार सहायक राजू हिरवे
Rajendra Devray
/
Mon, Oct 28, 2024
/
Post views : 278
*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रैप कार्यवाही*
*ट्रैप कार्रवाई दिनांक* 28/10/2024
*आरोपी* - राजू हिरवे रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बामनगांव आखई जिला खंडवा
*विवरण* :-आवेदक बसंत भगोरे के अनुसार वह ग्राम पंचायत बामनगांव आखई में माननीय सांसद निधि से स्वीकृत ₹500000 के मांगलिक भवन निमार्ण का कार्य कर रहा है जिसकी दूसरी किस्त की राशि जारी होनी थी दूसरी किस्त की राशि जारी करने के ऐवज में ग्राम पंचायत बामन गांव के रोजगार सहायक राजू हिरवे के द्वारा ₹6000 की रिश्वत मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक बसंत भगोरे द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री राजेश सहाय के समक्ष की गई थी उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया बातचीत के दौरान दूसरी किस्त जारी करने के एवज में ₹2000 में लेनदेन तय हुआ जिस पर आज दिनांक 28.10.24 को आरोपी रोजगार सहायक राजू हिरवे को ₹2000 की रिश्वत राशि लेते हुए जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर स्थित चाय की दुकान के सामने रंगे हाथ ट्रैप किया गया है भ्र. नि. अ.2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है