सादलपुर थाना प्रभारी सविता चौधरी को दिल्ली में सम्मानित किया गया।धार जिले की सादलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सविता चौधरी कम्युनिटी पुलिसिंग में पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित हुई हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ कूनो (इटली) द्वारा मानद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि उन्हें इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान की गई।
समारोह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के सीनेट मेंबर के साथ जमैका और श्रीलंका के हाई कमीशन से अधिकारी (राजदूत) भी उपस्थित रहे।अतिथियों ने डॉ. सविता चौहान चौधरी को कम्युनिटी पुलिसिंग के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। उपाधि मिलने के बाद परिजनों, इष्ट-मित्रों सहित पुलिस परिवार के अधिकारियों ने थाना प्रभारी चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि निरीक्षक सविता चौधरी 99 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने मप्र के विभिन्न जिलों नरसिंहपुर, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, नक्सलाइट जिला डिंडोरी में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे धार जिले में सादलपुर थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं।