Rajendra Devray / Sat, Sep 20, 2025 / Post views : 345

सरदारपुर एक और जहां मध्य प्रदेश की सरकार आदिवासी एंव गरीबों जनता के अधिकार की बातें करती हैं और उनके अच्छे जीवन यापन के लिए नित नई योजना को लागू करती हैं वहीं कुछ चुनिंदा अफसर एंव कर्मचारी सरकार की सारी नीति रीति ओर योजनाओं को काला बाजारी की भेंट चढ़ाकर सभी योजनाओं पर पानी फेरते हुए नजर आते हैं वहीं घटना सरदारपुर तहसील के टांडाखेड़ा मेंहगांव पंचायत की है जहां पर दिनांक 19/09/2025 को ग्रामीणजनों ने सरदारपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में पहुंचकर शिकायत पत्र सौपकर आरोप लगाया है कि आदिम जाति सेवा सहकारिता मर्या. जोलाना के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान टांडाखेड़ा मेहगांव में संचालित होती है जिसमें लगभग 107 बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड धारी के नाम से माह जून जुलाई एवं अगस्त का राशन निकालकर प्रबंधक बलराम मारू एवं तत्कालीन वितरक रमेश भूरिया एवं श्यामलाल मकवाना द्वारा लगभग 100 क्विंटल राशन की कालाबाजारी की गई एवं गरीबों के हक अधिकार पर डाका डाला गया ग्रामीणों ने बताया कि 8-10 दिन पहले जब हम राशन के लिए उचित मूल्य की दुकान पर गए तो वितरक द्वारा हमें राशन खत्म हो गया बताया गया ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर श्रीमती आशा परमार से उक्त की गई काला बाजारी के खिलाफ उचित जांच एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन