सावन मास में शिव्या मात्र शक्ति कावड़ यात्रा की बैठक सम्पन्न 15किलोमीटर दूर से नर्मदा का जल लाकर करेंगे अभिषेकशिव्या मातृशक्ति कावड़ यात्रा मंडली डही के द्वारा 15 किलोमीटर दूर से पैदल चल कर नर्मदा मया से जल लाकर करेंगे बाबा नीलकंठेश्वर का अभिषेक पूजन ।डही श्रावण मास का समय पास आते ही सभी भक्तों में शिवालयों में भक्ति और उल्लास का दौर देखने को मिला है श्रावण मास में बाबा नीलकंठेश्वर का भजनों के साथ एवं धूम – धाम से नगर भ्रमण कराया जाता है और कावड़ जाने वाली महिलाओं में भी आगामी निकली जाने वाली कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी है जो कि 20 जुलाई रविवार को निकली जाएगी जो कि क्रशिव्या मातृशक्ति कावड़ यात्रा मंडली के तत्वाधान में निकली जानी है जो कि नगर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम धरमराय ये नर्मदा मया का शुद्व जल भर कर नीलकंठेश्वर मंदिर डही पहुंच कर महादेव का अभिषेक पूजन किया जाएगा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर बैठक की गई थी जिसमें कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया है 20 जुलाई को निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है