Rajendra Devray / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 278

अंग्रेजी साथ में बैठकर किया भोजन, छत पर चढ़कर पानी की टंकी की जाची शुद्धता*
*जनपद सीईओ ने सराय के हॉस्टल में पहुंचकर व्यवस्था लिया जायजा
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट
नालछा/ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप डावर सराय के आदिवासी बालक छात्रावास पहुंचे यहां उन्होंने शिक्षक बनकर बच्चों से अंग्रेजी विषय में संवाद किया और उनके साथ ही बैठकर भोजन भी किया श्री डावर ने पूरे छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया तीन कक्ष में 280 विद्यार्थियों के रहने पर जताई चिंता।
जनपद सीईओ सराय में आदिवासी बालक छात्रावास पहुंचे यहां उन्होंने करीब 3 घंटे से अधिक समय बिताया साथ ही पूरे छात्रावास का उन्होंने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने किचन में पहुंचकर भोजन सामग्री की व्यवस्था को देखा साथ ही आटा को चलने से चलवा कर गुणवत्ता देखी इसी के साथ उन्होंने छात्रावास में बने अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया।
*चढ़े छत पर जाची पानी की शुद्धता*
जनपद सीईओ श्री डावर ने छात्रावास की छत पर चढ़कर पानी की टंकी को देखकर पानी की शुद्धता को भी जांचा यही नहीं उन्होंने यहां की पेयजल व्यवस्था को भी देखा और निर्देश भी दिए।
*सीईओ बने शिक्षक बच्चों से किया संवाद, साथ बैठकर किया भोजन*
निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री डावर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए मौजूद विद्यार्थियों से अंग्रेजी विषय के प्रश्न पूछे जिनका बढ़िया आसानी से विद्यार्थियों ने उत्तर भी दिया साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्था को लेकर सीधा संवाद किया। यही नहीं अधिकारी श्री डाबर ने बच्चों के बीच बैठकर भोजन भी किया।
*तीन कमरे 280 विद्यार्थी जताई चिंता*
निरीक्षण के दौरान एक महत्वपूर्ण बात यह निकलकर आई की छात्रावास में 280 विद्यार्थी मौजूद है और महज तीन कमरों में उन्हें रहना पड़ रहा है इसी को लेकर उन्होंने चिंता जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को संबंध में पत्र भेजा है उन्होंने छात्रावास अधीक्षक जालम सिंह बघेल को निर्देश भी दिए की बारिश के दौरान दीवारों में आ रही सीलन को लेकर शीघ्र सुधार करवाया जाए। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच रामकन्या बाई रुमाल, सहायक सचिव राजेश डावर भी मौजूद रहे।
जनपद सीईओ संदीप डावर ने सराय के हॉस्टल में पहुंचकर निरीक्षण करते हुए दिए निर्देशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन