थाना ठीकरी पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर बालिका की सकुशल बरामद कर किया परिजनो के सुपुर्द
आज थाना ठीकरी क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर बालिका अकेले घूमते हुए पाई गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका के बारे में जानकारी हासिल की गई। जांच में यह पता चला कि बालिका कसरावद थाना क्षेत्र की निवासी है।
थाना ठीकरी द्वारा शीघ्रता से कसरावद थाना क्षेत्र के परिजनों से संपर्क किया गया और बालिका को उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिवार तक पहुँचाया गया।
इस घटना में पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी को सराहा जा रहा है, जिससे यह साबित होता है कि पुलिस विभाग हमेशा नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए तत्पर है।