: बड़वानी जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व आज दिगम्बर जैन समाज बड़वानी द्वार बड़ी धूम धाम के साथ धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया,
भगवान नेमीनाथ का मनाया मोक्ष कल्याणक ,चढ़ाया निर्वाण लाडूड़वानी (निप्र) जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व आज दिगम्बर जैन समाज बड़वानी द्वार बड़ी धूम धाम के साथ धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ ,आज प्रातः समाज जन खंडेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे जहां भगवान के अभिषेक पाठ के साथ अभिषेक शांतिधारा संपन्न हुई उसके पश्चात समाज जन ने भगवान के निर्वाण दिवस आज अषाढ़ शुक्ल सप्तमी को गुजरात स्थित गिरनार पर्वत से कठिन तप करके योग निरोध कर मोक्ष को प्राप्त किया था समाज द्वारा निर्वाण काण्ड का वाचन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया, पश्चात नित्य नियम की पूजन संपन्न हुई और नेमीनाथ विधान संपन्न हुआ,यहां यह उल्लेखनीय है कि बड़वानी दिगम्बर जैन मंदिर के मूल नायक भगवान नेमीनाथ ही है जो कि लगभग 800 वर्ष प्राचीन प्रतिमा है, इस अवसर पर समाज के युवा बच्चे,महिला पुरुष उपस्थित थे