: जिला मुस्लिम समाज बड़वानी के प्रतिनिधि मंडल ने महोर्र्म पर्व शांती सौहार्द से सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन की शानदार व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक को सम्मान पत्र सोप कर किया आभार व्यक्त
*मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा पुलिस अधीक्षक को सम्मान पत्र सोप कर किया आभार व्यक्त*
आज शुक्रवार को जिला बड़वानी के मुस्लिम समाज के द्वारा डॉ अब्दुल रशीद पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार से भेंट कर मुस्लिम समाज की ओर से पुरे बड़वानी जिले में मोहर्रम पर्व पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम से सुख शांती पूर्वक सम्पन्न हुवे पूरे जिले में महोर्र्म का त्योहार हर्षोल्लास के मनाया गया पुलिस शानदार व्यवस्था कर त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने व सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल को कायम रखते हुए त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़वानी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत की प्रशंसा की व आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र सोप कर किया सम्मान l