Rajendra Devray / Sat, Sep 27, 2025 / Post views : 313

बड़वानी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज दिनांक 26.09.2025 को प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया के मार्गदर्शन एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका देवड़ा द्वारा आयोजित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 01.09.2025 से 25.09.2025 तक आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को अल्पावधि रोजगार के गुर सीखाते हुए हेयर कटिंग की विभिन्न स्टाईल, आईब्रो बनाना, विभिन्न प्रकार के मेकअप जैसे बंगाली गुजराती महाराष्ट्रीयन, आदिवासी मेकअप, राजस्थानी मेकअप, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप, ऑफिस लुक मेकअप का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण टीना सैंदाणे के द्वारा दिया गया। छात्राओं ने जहाँ प्रशिक्षण के द्वारा ब्यूटीशियन रोजगार के गुर हासिल किये वही उन्होने समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कैलाश माल से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपने पार्लर व्यवसाय को संचालित करने हेतु शासन की योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्य अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कैलाश माल के द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा जारी योजनाएँ विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन उपलब्ध है। इनका लाभ कोई भी उठा सकता है। कक्षा 8वी उत्तीर्ण भी इसका लाभ उठा सकते है। प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय में यह प्रशिक्षण प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना भोपाल से बजट आवंटन के साथ आयोजित किया जाता है। इन प्रशिक्षणों का मुख्य उद्देश्य है महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं में कौशल उन्नयन एवं आत्मनिर्भरता लाना। वर्तमान में सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र की थीम को सार्थक करने में भी यह प्रशिक्षण उपयोगी सिद्ध होगें। सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।प्रशासनिक अधिकारी डॉ एन एल गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षण के महत्व को बताया।प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका देवड़ा द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाएगा और भविष्य में स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन रैंप वॉक के माध्यम से किया। कौशल के प्रदर्शन का प्रारंभ महिषासुर मर्दिनी के स्वरूप से हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 40 छात्राओं ने अलग-अलग मेकअप जैसे राजस्थानी दुल्हन, महाराष्ट्रीय दुल्हन, आदिवासी दुल्हन, परम्परागत दुल्हन एवं मॉडर्न दुल्हन आदि का मेकअप कर रैम्प वॉक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की डॉ स्नेहलता मुजाल्दा, डॉ. मनोज वानखेड़े, डॉ जगदीश मुजाल्दे, डॉ दिनेश सोलंकी, डॉ महेश कुमार निंगवाल, डॉ सुनीता भायल, डॉ सीमा नाईक, डॉ इंदु डावर, प्रो दीपक सोलंकी, डॉ शोभाराम वास्केल, डॉ अंकिता पागनीस, प्रो सीमा भाटिया, प्रो प्रियंका शर्मा, प्रो आयुषी व्यास, प्रो सोनाली जोशी, प्रो पवन कुमार सिंह, प्रो मनोज डुडवे, सुश्री नगमा अली, श्रीमती भारती सोलंकी, सुश्री संध्या अलावें, अरशद खान, संदीप कुमार दासौंधी, सुश्री ज्योति ठाकुर, अरुणा सोनानी एवं छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीपाली निगम ने किया और आभार डॉ. स्मिता यादव ने व्यक्त किया। विशेष सहयोग सुश्री नगमा अली का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन