थाना खेतिया पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान गुमशुदा मिले बालक को उसके परिजनो पता लगा कर सुपुर्द किया गया ।
परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही से खुश होकर धन्यवाद दिया
पुलिस कप्तान बड़वानी पुनीत गेहलोद के द्वारा इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रात्रि ग्रस्त के दौरान आमजन की सहायता हेतु संवेदनशील रहे, इसी क्रम में थाना खेतिया के कार्यवाहक .उनि. कमल किशोर चौहान व आर.271 सुनिल द्वारा दिनांक 17.07.2024 की रात्रि गश्त के दौरान मस्जिद के ओटले पर एक बालक सोता हुआ मिला, गश्त चेक अधिकारी कार्यवाहक.उनि. कमल किशोर चौहान ने उसे उठाकर पूछताछ की बच्चा घबराया हुआ था, कुछ देर तक कुछ नहीं कह पा रहा था, इस दौरान कार्यवाहक
. उनि. कमल किशोर चौहान ने बच्चें को दुलारते हुए प्यार से बातें करते पुछताछ की पुछताछ करते बच्चे ने अपना नाम अजय पिता धर्मसिंह निवासी राईखेड तहसील पानसेमल का होना बताया तथा गुस्से मे घर से निकल आया था और अब गुम हो गया हुं बताया । बालक से जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मंडलोई को सूचना दी जिस पर निरी. सुनिता मंडलोई द्वारा रात्रि में ही बच्चों के परिजनों को ढूंढने हेतु निर्देशित किया, जिस पर खेतिया पुलिस बालक को लेकर उसके बताएं ग्राम राईखेड तहसील पानसेमल पहुंची जहां गांव के पटेल ने बताया कि इसके पिताजी परिवार सहित पानसेमल के समीप मतराला में काम कर रहे हैं, अतः पुलिस तत्काल बच्चे को लेकर मतराला फाटे के पास रह रहे उसके पिता धर्म सिंह के पास पहुंची। पुलिस के साथ बच्चे को देखकर गुमशुदा के पिता की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा उसने खेतिया पुलिस का धन्यवाद किया, बच्चे अजय को सकुशल उसके पिता धर्मसिंह के सुपुर्द किया गया *
*विशेष भुमिका* –
थाना प्रभारी खेतिया, निरी. सुनिता मण्डलोई, उनि. कमल किशोर चौहान,आर.271 सुनिल मुवेल पुलिस थाना खेतिया तथा रामचन्द्र सोनिस व विजय चौधरी ( कस्बा खेतिया के नागरीक) की सराहनीय भूमिका रही है