जाह्नवी, जय, अरिषा और सलोनी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
बड़वानी 03 अक्टूबर 2024/ पिछले दिनों संभाग स्तरीय टेनिस, बास्केटबाल और हैंडबॉल प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित हुई उक्त प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के खिलाड़ी छात्र, छात्राओ ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान पक्का किया है। बच्चो के कोच रोहित ठाकुर, श्वेता बिल्लौर और आनंद भावसार ने बताया कि जहाँ जाह्नवी अंबेलडकर 14 वर्ष आयु समूह में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेनिस में तो वही जय गहलोत 14 वर्ष आयु समूह में बॉस्केट बॉल में और सलोनी अग्रवाल 14 वर्ष आयु समूह में तथा अरिषा पाटीदार 14 वर्ष आयु समूह में हैंडबॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया है । जाह्नवी ने पिछले साल भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। स्कूल के खिलाड़ी छात्र, छात्राओ की इस उपलब्धि पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र मालवीय, डायरेक्टर मृदुषी गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. पीवी सत्य रमेश एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।