Rajendra Devray / Sat, Jun 28, 2025 / Post views : 287

कुक्षी आज नगर कुक्षी में एक अत्यंत दुःखद घटना सामने आई, जहाँ एक गो माता की जान बिजली विभाग के लापरवाह ढांचे के कारण चली गई। घटना के अनुसार, नगर के एक सार्वजनिक स्थल पर लगे बिजली विभाग के खम्बे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके संपर्क में आने से एक गो माता की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर तुरंत बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया। पशु के शव को सम्मानपूर्वक उठाकर अंतिम संस्कार की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन व बिजली विभाग से मांग की कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्रों में लगे विद्युत खम्बों की नियमित जांच की जाए और जहां कहीं भी खतरा हो, वहाँ तुरंत मरम्मत व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
इस घटना ने नगरवासियों को झंजोर कर रख दिया है। लोगों ने गहरी संवेदना जताई और प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन