Rajendra Devray / Fri, May 23, 2025 / Post views : 246





अंजड:- नगर के खाटू श्याम कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर में आपरा एकदशी हर्षो उल्लास व भक्तिभाव के साथ मनाई गई व हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ा व भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन लाभ लेकर प्रसादी ग्रहण करि।
शुक्रवार को आपरा एकदशी पर सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो।देर रात्रि तक चलता रहा।
आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्तजन निशान लेकर भी पहुँचे ओर श्याम बाबा को निशान अर्पित कर शीश नवाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी श्याम मन्दिर पहुँची तथा भक्ति भाव के साथ श्याम बाबा के भजन कीर्तन कर जमकर थिरकी तथा श्याम बाबा को भजनों के माध्यम से रिझाया उक्त सिलसिला दिनभर जारी रहा।
बड़ी संख्या में भक्तजनो ने बाबा को अर्जी लगाई व कई भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर अर्जी खोलते भी नजर आए तथा भक्तों ने श्याम बाबा को इत्र, पान का बीड़ा व मोर पंख अर्पित किए।
*यह हुए आयोजन:-*
शुक्रवार को सुबह 6 बजे से पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा व मन्दिर में स्थापित पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार का पूजन अर्चन कर सुबह 7:30 बजे मंगला आरती करि।
सेवादारों द्वारा श्याम बाबा व सभी देवी देवताओं का आकर्षक फूलों से मनमोहक श्रंगार किया तथा श्याम बाबा को आकर्षक बागा, सिर पर मुकुट, कानो में कुंडल व छत्र से मनमोहक श्रंगार किया।
सुबह 11 बजे श्याम बाबा को भोग लगाकर भोग आरती की गई। शाम 7 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय महाआरती की गई तथा रात्रि 8 बजे श्याम बाबा को भोग लगाकर भोग आरती की गई।
*श्याम बाबा का सजाया दरबार:-*
सांयकालीन महाआरती के बाद मन्दिर प्रांगण में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया तथा ज्योत प्रज्वलित की गई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां प्रदान की गई।
आरती पश्चात श्याम एकदशी प्रसाद ग्रुप द्वारा फलाहारी मिक्चर, विभिन्न प्रकार के फल फ्रूट एवं मिठाई की प्रसादी वितरित की गई।
रात्रि 11 बजे श्याम बाबा की शयन आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन