Rajendra Devray / Sat, Jul 5, 2025 / Post views : 330
बड़वानी 05 जुलाई 2025/ हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 15वी सब जूनियर महिला हॉकी चेम्पियनशिप जोकि झारखंड की राजधानी रांची में 3 से 14 जुलाई तक आयोजित होना है । जिसमें बड़वानी की तीन खिलाडी बेटियां चयनित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी । जहां सुश्री स्नेहा दावदे एवं सुश्री केसर भाबर मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी ।
वहीं सुश्री मनप्रीत कौर छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगी जहां केसर एवं स्नेहा मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में रहकर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है वहीं मनप्रीत रायपुर हॉकी अकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है । पूर्व में भी तीनों खिलाड़ी बेटियों ने हॉकी मे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए बड़वानी शहर को गौरवान्वित किया है। बेटियों के इन उपलब्धियां पर जिला प्रशासन जिला हॉकी संघ के संरक्षण डॉ.ओपी खंडेलवाल,अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेंद्र भावसार, प्रवीण पांडे, अजय कानून, रामजय चौहान, भावेश मालवीय एवं सचिव जसमीत सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन