: अंजड:- गायत्री शक्तिपीठ अंजड एवं जिला समन्वयक समिति के तत्वावधान में "नवयुग का संविधान अखण्ड भारत का सपना" विषय को लेकर कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में डा चिन्मय जी पंड्या करेंगे संबोधित
अंजड:- गायत्री शक्तिपीठ अंजड एवं जिला समन्वयक समिति के तत्वावधान में "नवयुग का संविधान अखण्ड भारत का सपना" उक्त विषय पर अपना सारगर्भित उद्बोधन देने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख, प्रखर चिंतक, युवाशक्ति के प्रेरणा स्त्रोत, माँ गायत्री के उपासक एवं अध्यात्मीक संस्कृति को प्रकाशित करने वाले डॉ. चिन्मय जी पंड्या नगर के बड़वानी रोड स्थित नक्षत्र गार्डन में दिनांक 07 जुलाई, सोमवार को पधार रहे है।
गायत्री शक्ति पीठ के प्रमुख ट्रस्टी जगदीश पाटीदार एग्रो एवं जिला समन्वयक महेंद्र भावसार ने बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार सुबह 10 बजे से नक्षत्र गार्डन में आयोजित किया जाएगा जिसमे नगर सहित क्षेत्र से हजारों की संख्या में प्रबुद्धजन श्रोता एवं गायत्री परिजन पहुचेंगे।
आयोजन को लेकर गायत्री परिजनों द्वारा तैयारिया जोर शोर से की जा रही है इस हेतु अलग-अलग समितियां गठित कर परिजनों को कार्यभार सौंपा गया।
पांडाल में 3 से 4 हजार लोगों की बैठक व्यवस्था:-
आयोजन स्थल पर 100 बाय 120 यानी 12 हजार स्क्वेयर फिट में डोम लगा हुआ है। इसके अलावा 80 बाय 90 यानी 7200 स्क्वेयर फिट का वॉटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है जिसमे लगभग 3 से 4 हजार श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण:-
महिला मण्डल की कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम में आने हेतु घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है, इसके अलावा गायत्री परिजनों द्वारा सभी प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं तथा सर्वसमाज को निमंत्रण दिया जा रहा है।
रक्तदान का आयोजन:-
इस अवसर पर आयोजन स्थल पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रक्तदान का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमे सैकड़ो की संख्या में युवक युवतियां रक्तदान करेंगे।