Rajendra Devray / Tue, Jun 17, 2025 / Post views : 278
हाल ही में जिला पंचायत कार्यालय,धार से ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया उसमें ग्राम पंचायत काकलपुरा जनपद पंचायत नालछा के सचिव श्री अशोक कुमार रावल का स्थानांतरण ग्राम पंचायत एकल दुना जनपद पंचायत नालछा मेंहोने से ग्रामीणों में नाराजी व्यक्त की है उक्त सचिव का स्थानांतरण निरस्त करने हेतु सरपंच एवं ग्रामीण जन एकत्रित होकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नालछा को एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम से दिया गया ग्रामीणों की मांग है कि सचिवके कार्य से हम लोग संतुष्ट हैं श्री रावल जब से इस पंचायत में पदस्थ तब से पंचायत का कार्य संतुष्ट पूर्ण एवं विधि वत चल रहा है शासन की योजना का पात्र हितग्राहियों को समय-समय पर पूर्ण लाभ मिल रहा है ग्रामीणों को सचिव के कार्य से संतुष्ट है किसी भी प्रकार की आज तक कोई शिकायत नहीं हुई है उसके उपरांत भी सचिव का स्थानांतरण किया गया है उक्त आदेश को तत्काल निरस्त किया जावे
अशोक रावल का कार्य संतुष्ट पूर्ण है ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं ग्राम के विकास में हमेशा तत्पर रहते हैं ऐसे कर्मचारीका स्थानांतरण करना न्याय संगत नहीं है
उक्त सचिव का स्थानांतरण निरस्त किया जाने हेतु ज्ञापन दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन