Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : शासकीय सांदीपनि विद्यालय अंजड़ में 52 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, विधायक बाला बच्चन ने शिक्षा को बताया महत्वपूर्ण

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Wed, Aug 5, 2026 / Post views : 247

शासकीय सांदीपनि विद्यालय अंजड़ में 52 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, विधायक बाला बच्चन ने शिक्षा को बताया महत्वपूर्ण
Share:

शासकीय सांदीपनि विद्यालय अंजड़ में 52 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, विधायक बाला बच्चन ने शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी

अंजड़ (बड़वानी)। शासकीय सांदीपनि विद्यालय अंजड़ में मध्यप्रदेश शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के 52 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। छात्रावास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बाला बच्चन तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय यादव उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य अंतिम जैन ने बताया कि शासन की योजना के अंतर्गत उन विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की जाती हैं, जिनके गांव में हाई स्कूल नहीं है और उन्हें अध्ययन के लिए दूसरे गांव या नगर आना पड़ता है। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की शिक्षा को सुगम बनाना तथा स्कूल छोड़ने की संभावना को कम करना है।

अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि "सांदीपनि" नाम महान ऋषि सांदीपनि से जुड़ा है, जिनके आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी। विद्यार्थियों को भी अनुशासन, संस्कार और परिश्रम के साथ अध्ययन कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।

मुख्य अतिथि विधायक बाला बच्चन ने कहा कि शिक्षा ही विकसित भारत के निर्माण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज सरकार विद्यार्थियों को साइकिल, छात्रवृत्ति, अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। विद्यार्थियों को इनका लाभ उठाकर पूरी मेहनत और लगन से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके छात्र जीवन में इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, इसलिए आज के विद्यार्थियों को मिले अवसरों का भरपूर उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बाला बच्चन ने कहा कि यदि विद्यालय में विशेषकर विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए, ताकि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र व्यवस्था कराई जा सके।

इस अवसर पर प्राचार्य अंतिम जैन ने विद्यालय परिसर में संचालित तीन छात्रावासों में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक बाला बच्चन ने तत्काल छात्रावास परिसर में ट्यूबवेल स्वीकृत कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताओं, स्काउट-गाइड, राइफल शूटिंग तथा अन्य गतिविधियों में जिला, संभाग एवं प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वृद्धावस्था, निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन पर विधायक बाला बच्चन का बयान

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया द्वारा प्रदेश में वृद्धावस्था, निराश्रित, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन पिछले चार-पांच महीनों से हितग्राहियों के खातों में नहीं पहुंचने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर विधायक बाला बच्चन ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लोग इससे काफी परेशान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सरकार हर महीने करोड़ों रुपये का कर्ज ले रही है और उस कर्ज का ब्याज भी चुका रही है। सरकार आर्थिक रूप से पूरी तरह विफल हो चुकी है। यही कारण है कि आज ₹600 प्रतिमाह मिलने वाली वृद्धावस्था, निराश्रित, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का समय पर भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस गंभीर विषय पर तत्काल ध्यान देना चाहिए ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement