Rajendra Devray / Wed, Jul 22, 2026 / Post views : 557
कुक्षी में शिक्षा व्यवस्था पर बवाल!
सांदीपनि विद्यालय में ABVP का हल्ला बोल, शिक्षक पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के आरोप
सन्नी माली
कुक्षी (धार)। धार जिले के कुक्षी स्थित सांदीपनि विद्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्राथमिक अतिथि शिक्षिका अंतिम बाला पाण्डें द्वारा प्राचार्य की उपस्थिति में अभद्र व्यवहार कर विद्यालय परिसर में दोबारा ना घुसने धमकी दी है।
इसी दौरान अनेकों छात्र एवं विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता उपस्थित थे

साथ ही विद्यालय में छात्रों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विद्यालय में छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा और कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि यदि छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विद्यालय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

अब इस पूरे मामले पर छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला केवल एक विद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले की शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन