Rajendra Devray / Tue, Jul 21, 2026 / Post views : 283
राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक
अंजड़ भव्य जगन्नाथ यात्रा का नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत भक्तों में अपार उत्साह हरे राम हरे कृष्ण के भक्ति में भक्ति मय हुवा वातावरण
अंजड़ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा
यात्रा की शुरुआत मगनलाल नाथूलाल जैन की जिनिग फैक्ट्री से दोपहर 3:00 बजे से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की स्थापना आरती और छप्पन भोग के बाद जय यात्रा प्रारंभ हुई


महाआरती के अंदर सैकड़ो भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की कपूर से आरती करी
इसके बाद जय जगन्नाथ के जयकारो से पूरा वातावरण गूंज उठा

छप्पन भोग के बाद रथ की रस्सी को खींचने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा श्रद्धालु जगह बाबा जगन्नाथ की जय कारों के नारे लगा रहे थे

एक तरफ महिलाएं लाल साड़ी और पीली साड़ी के अंदर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की डोर खिंचा रही थी
वहीं पुरुष धोती कुर्ता और पैजामा पहनकर के सफेद ड्रेस में भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींच रहे थे

कई श्रद्धालु भक्त भगवान जगन्नाथ की यात्रा के आगे आगे झाड़ू लगाकर अपने आप को कृतज्ञ कर रहे थे नगर के प्रत्येक परिवार से भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया गया और हर घर से भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया गया
भगवान जगन्नाथ सबकी मंगल कामना पूर्ण करें आशीर्वाद प्रदान करें इसी संकल्प के साथ यह यात्रा अंजड़ नगर में सर्वप्रथम पहली बार निकल गई है
नगर पालिका ने भी चाक चौबंद बंद व्यवस्था की थी पुलिस व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त रही

जगन्नाथ समिति के स्वयंसेवकों के द्वारा भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा की व्यवस्था है संभाली गई थी
दोपहर 3:00 बजे यात्रा जो शुरू हुई वह नगर के प्रमुख मार्ग बस स्टैंड सराफा बाजार होते हुए समाचार लिखे जाने तक जटाशंकरी चौक तक पहुंच चुकी थी
जगह-जगह भगवान की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वहीं नगर परिषद के द्वारा स्टेज लगाकर भगवान जगन्नाथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
जगन्नाथ समिति के द्वारा भगवान जगन्नाथ की प्रसादी जगदीश का भात जगत पसारे हाथ खिचड़ी बनाकर की भी प्रत्येक भक्तों को भगवान जगन्नाथ का प्रसाद वितरण किया गया
लगभग दस हजार से अधिक भक्तों ने यह प्रसाद ग्रहण किया
इस जगन्नाथ यात्रा के अंदर भक्तों का अपार समूह देखने को मिला आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी सैकड़ो की संख्या के अंदर भक्त लोग ईस यात्रा के अंदर सम्मिलित हुए जगन्नाथ समिति के द्वारा यह पहली यात्रा नगर अंजड़ में यात्रा निकाली गई है जिससे पूरा वातावरण पूरा नगर जगन्नाथ में हो गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन