Rajendra Devray / Thu, May 28, 2026 / Post views : 289
लोकेशन कसरावद की रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा कसरावद तहसील में आबकारी की बड़ी कार्यवाही भोइंदा, चिचली और सटराटी के जंगलों में 6 लाख रुपए की अवैध शराब और महुआ लहान जप्त तीन आरोपी गिरफतार
आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कसरावद, सनावद, महेश्वर, बड़वाह और खरगोन वृत्त के अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राम भोईदा, चीचली और सत्राटी क्षेत्र के जंगलों और नदी-नालों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर अवैध शराब बनाने के अड्डों का खुलासा हुआ।

प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष सजेंद्र मोरी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क और च के तहत दस प्रकरण दर्ज किए। वहीं मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

छापेमारी के दौरान करीब डेढ़ सौ लीटर हाथ भट्टी शराब और लगभग पांच हजार आठ सौ किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। आबकारी टीम ने महुआ लहान के सैंपल लेकर बाकी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि दोबारा इसका उपयोग न हो सके।

बताया जा रहा है कि जब्त की गई अवैध शराब और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। कार्रवाई में आबकारी विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन