Rajendra Devray / Tue, May 26, 2026 / Post views : 268
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
पूर्व विधायक रामलाल मीणा का हुआ गर्मजोशी से स्वागत, चुनावी रणनीति पर मंथन
प्रतापगढ़। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक रामलाल मीणा का राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेश महामंत्री सलीम खान पठान एवं जिला अध्यक्ष वजीर मोहम्मद द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बढ़ाने, जनसंपर्क तेज करने और कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीटों पर विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
बैठक में सलीम भाई धरियावद, इब्राहिम बैंक वाले, हुसैन भाई कनघट्टी वाले, बाबू भाई बजरंगगढ़, अब्दुल रशीद, हुसैन अहमद, मनसब खान, इरफान खान, फरहान खान, रहमान, रिजवान खान, जाहिद खान, आरिफ खान, यूनुस खान, तामिजुरहमान, राजन सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन