Rajendra Devray / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 245
भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश ने मनाई सतगुरु कबीर साहेब की जयंती, कबीर साहेब की कलम को किया नमन
नई दिल्ली: सतगुरु कबीर साहेब थे सच्चे पत्रकार जो उन्होंने आज से करीब 600 साल पहले लिखा शायद ही आज का पत्रकार लिखने कहने की हिम्मत जुटा सके, उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर देश में फैले जातिवाद, झूठ, आडम्बर, अंधविश्वास पाखंडवाद पर निर्भीक निष्पक्ष कलम चलाई ! उक्त उदगार भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार ने व्यक्त किए उन्होंने कबीर साहेब वाणी का जिक्र करते हुए कहा कि कबीर साहेब ने कांकर पाथर जोरि के मस्जिद लई चुनाय ता चढ़ मुल्ला बांग दे क्या बहिरा हुआ खुदाय के माध्यम से न सिर्फ मुस्लिम समाज से सवाल किया बल्कि पाथर पूजे हरि मिलें तो मैं पूजूं पहाड़, तासें यह चाकी भली पीस खाए संसार का जिक्र कर हिन्दू समाज पर से भी सवाल किया जातिवाद को लेकर कबीर साहेब ने कहा था कि एक खून, एकै मल मूतर, एक चाम एक गूद, एक जोती से सब उत्पन्ना, को बामन, को शूद. पाखंडवाद पर करारी चोर करते हुए कबीर साहेब ने कहा था कि मन न रंगाए, रंगाए जोगी कपरा, आसन मारि मन्दिर में बैठे ब्रम्हा छांणि पूजन लागे पथरा.

बैठक का शुभारंभ सतगुरु कबीर साहेब के पवित्र चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, प्रदेश महासचिव आर के राठौर, प्रदेश सलाहकार दीपक खोसला, प्रदेश सचिव अनिल कुमार शर्मा, विजय कुमार पुनियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार सोनी, विनोद खोसला, राजेंद्र सिंह, चौधरी दिलबाग संदीप बागड़ी, मोहित झटीकरा, अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद, श्री लाल जी, कमल पूनियां, सावन सिंह, पवन ग्रेवाल, शिशन पूनियां आदि पत्रकार साथियों गणमान्य अतिथि महानुभावों ने बैठक में शिरकत की और पत्रकार संगठन पर अपने विचार साझा किए,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय पत्रकार संघ AIJ अपनी सशक्त कार्यशैली एवं विश्वसनीय पहचान के कारण निरंतर गतिशील है आज यह संगठन देश के अनेक राज्यों एवं सैकड़ों जिलों में हजारों पत्रकार साथियों का स्नेहपूर्ण, विश्वसनीय एवं प्रभावशाली मंच बन चुका है। भारतीय पत्रकार संघ AIJ पिछले लगभग 12 वर्षों से पत्रकार जगत के सम्मान, सुरक्षा एवं जनहित पत्रकारिता के लिए समर्पित भाव से निरंतर कार्य करता आ रहा है, जिसकी सदस्यता निःशुल्क है।
भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की मासिक बैठक
गांव नगली जालिब, B -1 जनकपुरी नई दिल्ली में सम्पन्न हुई, बैठक में आपसी परिचय के साथ पत्रकार एकता एवं संगठन निर्माण एवं दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई ज्ञात रहे भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश हर माह दिल्ली प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर बैठकें आयोजित कर रहा है और पत्रकारों को संगठित कर एक सशक्त आवाज बनने की ओर अग्रसर है जिससे पत्रकारों के हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके।
✍️ अवध नारायण प्रदेश अध्यक्ष एआईजे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन