Rajendra Devray / Wed, Jul 22, 2026 / Post views : 205
थाना अंजड़ द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोरलाय में चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अंजड़/बड़वानी – पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित "*नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0*" नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बड़वानी पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना अंजड़ पुलिस द्वारा अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोरलाई, सांदीपनि माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा बुजुर्ग, सांदीपनि शासकीय विद्यालय अंजड़, पीएम एकीकृत माध्यमिक विद्यालय अंजड़, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मंडवाड़ा एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय हरिबड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान चित्रकला (ड्राइंग) के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर जन-जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपना योगदान दें, तो वे स्वयं के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की गई कि वे "*नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0*" अभियान के संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन