Rajendra Devray / Fri, Jul 17, 2026 / Post views : 269
मनावर नवीन थाना प्रभारी राजेश यादव का जन्मदिन पत्रकारों ने सादगी एवं आत्मीयता से मनाया
मनावर। मनावर के नवीन थाना प्रभारी श्री राजेश यादव का जन्मदिन मनावर तहसील पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ एवं केक के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

पत्रकारों ने कहा कि थाना प्रभारी श्री राजेश यादव अपने सरल, सहज एवं सहयोगी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वे सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने का प्रयास करते हैं। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और जनसहभागिता की भावना के कारण वे अल्प समय में ही नागरिकों एवं पत्रकारों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मनावर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास भी मजबूत होगा।
कार्यक्रम में थाने के सभी जवान उपस्थितजनों द्वारा श्री यादव को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन