Rajendra Devray / Sun, Jul 26, 2026 / Post views : 345
अशोक पाटीदार बने तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष
मनावर। क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे तथा अपनी जुझारू कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले मीडिया कर्मी अशोक पाटीदार को तहसील पत्रकार संघ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद क्षेत्र के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

अशोक पाटीदार के अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पार्षद कैलाश राठौर, कैलाश मुकाती, दिनेश पटेल, मेहबूब राही, अत्ता मोहम्मद, लोकपाल सोलंकी, वाईद मंसूरी, कौशिक पंडित सहित अन्य पत्रकारों ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष पद पर चयन के पश्चात मीडिया कर्मियों द्वारा अशोक पाटीदार का पुष्पहारों से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों में आपसी एकता, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्रीय पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई।
अशोक पाटीदार के अध्यक्ष बनने से स्थानीय पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पत्रकार संघ और अधिक सक्रिय एवं संगठित रूप से कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन