Rajendra Devray / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 234
सहकारिता से समृद्धि का सपना होगा साकार : श्री दिलीप पाटील
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकार भारती ने उत्कृष्ट समितियों एवं उन्नत कृषकों का किया सम्मान
बड़वानी :- सहकारिता के मूल मंत्र "बिन संस्कार नहीं सहकार, बिन सहकार नहीं उद्धार" को आत्मसात करते हुए सहकार भारती, जिला बड़वानी द्वारा शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बड़वानी के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों एवं उन्नत कृषकों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री दिलीप पाटील एवं मालवा प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र दांगी ने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। प्रधानमंत्री के "सहकार से समृद्धि" के संकल्प को साकार करने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समाज को नई शक्ति मिलती है तथा "बिन सहकार नहीं उद्धार" का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम यादव, अध्यक्ष, एफपीओ, आदिम जाति सहकारी संस्था, बड़वानी ने की। विशिष्ट अतिथि आशा कुमरावत, प्रदेश सह महिला प्रमुख, सहकार भारती, राजेंद्र भावसार, जिला पैक्स प्रमुख, सहकार भारती तथा संगीता लोह, जिला महिला प्रमुख, सहकार भारती मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती गीत से हुआ, जिसका नेतृत्व आशा कुमरावत ने किया। मनोज यादव ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सहकारिता आंदोलन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

पैक्स आशापुर, पैक्स घूघरियाखेड़ी, पैक्स गोगांव, पैक्स बोरलाय, पैक्स जामली एवं पैक्स ओझर को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए आगामी समय में नई दिल्ली में सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सहकारी संस्था बड़वानी, बोरलाय, सोंदुल, तलवाड़ा बुजुर्ग, भवती, सिलवाद, मेनीमाता, चिखलिया, अंजड़ एवं मंडवाड़ा का भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उन्नत कृषकों को भी सम्मानित कर उनके नवाचार एवं कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बड़वानी ने किया तथा आभार दीपक जैमन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सुभाषचंद जोशी, जगदीश मुकाती, प्रहलाद सिंह तोमर, जगदीश जमादारी, प्रेमलाल यादव, जगदीश धनगर सहित बड़ी संख्या में उन्नत कृषक, सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में दीपक जैमन, शंकर कुशवाह, नितिन बदीलाल अग्रवाल सहित सहकार भारती के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
फोटो कैप्शन: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहकारी समितियों एवं उन्नत कृषकों का सम्मान करते मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन