Rajendra Devray / Thu, Jul 23, 2026 / Post views : 229
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
विदिशा जिले की हैदरगढ़ थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले फरार आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में साइबर तकनीक और पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों से आरोपी तक पहुंच बनाई गई। ग्राम विजयपुर निवासी भारत सिंह गुर्जर की शिकायत पर आरोपी संजय मालवीय निवासी पठारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश जारी रखी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी और एसडीओपी शिखा भलावी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल विदिशा भेज दिया गया। गिरफ्तारी में हैदरगढ़ और पठारी थाना पुलिस तथा साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन