Rajendra Devray / Sun, Jul 26, 2026 / Post views : 328
स्वतंत्र पत्रकार संगठन कुक्षी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन: इस्लामुद्दीन मंसूरी अध्यक्ष, निर्मल गुप्ता उपाध्यक्ष व बृज जाजू बने सचिव
सन्नी माली
कुक्षी=स्वतंत्र पत्रकार संगठन, कुक्षी के नवोदित पदाधिकारियों के गठन को लेकर रविवार को नगर के हॉटल ग्रेन विनायक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठों एवं सदस्यों की मौजूदगी में आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वानुमति से चुनाव संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ पत्रकार सज्जाद खान ने संगठन के उद्देश्यों, पत्रकारिता के मूल्यों तथा संगठन की भावी रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात संगठन से जुड़े नए व युवा पत्रकार साथियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने एकजुटता से पत्रकार हित में कार्य करने का संकल्प लिया

सर्वसम्मति से घोषित हुई नई कार्यकारिणी
संरक्षक मंडल के हाजी इकबाल कुरैशी, महेंद्र कन्नौज और सज्जाद खान ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन के सभी पदों पर चुनाव पूरी तरह सर्वसम्मति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए हैं। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार अध्यक्ष इस्लामुद्दीन मंसूरी उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता
सचिव बृज जाजू सहसचिव: हेमंत रक्षा कोषाध्यक्ष सन्नी माली सह कोषाध्यक्ष संदीप राठौड़ प्रवक्ता तथा संगठन के प्रवक्ता के रूप में सईद अनवर घोषित किए गए
निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र कन्नौज का हुआ आत्मीय अभिनंदन
आयोजन के दौरान स्वतंत्र पत्रकार संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र कन्नौज का वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि महेंद्र कन्नौज पिछले 4 वर्षों से संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभाल रहे थे। वर्तमान में उनके पास विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्व होने के कारण उन्होंने स्वेच्छा से अध्यक्ष पद के भार से मुक्त करने का आग्रह किया था। सर्वसम्मति से उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए संगठन की नवीन बैठक में उन्हें अब वरिष्ठ संरक्षक पद का प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब रहे कि
हाल ही में महेंद्र कन्नौज को भारतीय जनता पार्टी में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं—जिनमें प्रदेश के भारतीय आदिवासी विकास परिषद की युवा इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है साथ ही अजजा मोर्चा की धार जिला इकाई के जिला महामंत्री का पद शामिल है।
"आधी रात को भी पत्रकार साथियों के साथ खड़ा रहूँगा"
सदस्यों द्वारा मिले अपार स्नेह और सम्मान से अभिभूत होकर महेंद्र कन्नौज ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा:
"मैं सदैव संगठन और अपने पत्रकार साथियों के साथ मज़बूती से खड़ा हूँ। किसी भी साथी या संगठन को यदि आधी रात को भी मेरी ज़रूरत पड़ेगी, तो मैं बिना किसी संकोच के उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा।"
कार्यक्रम को संरक्षक हाजी इकबाल कुरैशी एवं सज्जाद खान ने भी संबोधित किया और नवगठित टीम को बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल दिया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन इफराज कुरैशी ने किया आभार इस्लामुद्दीन मंसूरी ने माना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन