Rajendra Devray / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 232
मतदान ड्यूटी के दौरान दतिया पुलिस की संवेदनशीलता एवं तत्परता से ग्राम निवारी में एक व्यक्ति की जान बचाई
विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के दौरान दिनांक 30.07.2026 को सेक्टर मोबाइल-6B बड़ौनी पर मतदान ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक विकास पाठक एवं आरक्षक भानु प्रताप कौरव मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मतदान केंद्र क्रमांक-24, ग्राम नीवरी के समीप एक मकान से शोर सुनाई देने पर दोनों पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ मिला।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए फंदा काटकर व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु अधिग्रहित वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल बड़ौनी पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति सामान्य हो गई।
उपचार उपरांत संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दतिया पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन