Rajendra Devray / Tue, Jun 16, 2026 / Post views : 321
अंजड़ नगर परिषद में आज वार्ड क्रमांक 4 के निवासियों के द्वारा सीसी रोड और पानी की समस्या को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की
पूर्व में नगर परिषद के गेट पर ताला लगाकर वार्ड क्रमांक 4 अक्षर धाम कालोनी का सीसी रोड बनवाने की मांग की थी
जिसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल जी मुकाती और पार्षदों के द्वारा आश्वासन दिया गया था की वार्ड क्रमांक 4 अक्षर धाम कालोनी में जल्द सीसी रोड का निर्माण करवा दिया जाएगा

लेकिन आज दिनांक तक रोड की कोई डीपीआर या किसी तरह की कोई निर्माण एजेंसी से नगर परिषद के द्वारा संपर्क नहीं किया गया

अगामी दिनों में बारीश होने पर फोर व्हीलर वाहन स्कूल बस या गैस टंकी की गाड़ी अक्षरधाम कॉलोनी के अंदर नहीं आ पायगी और हमारी मांगे अभी तो पूरी नहीं होने की वजह से आज हम बड़वानी कलेक्ट्रेट में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे

अक्षरधाम कॉलोनी के लोगों के द्वारा जो विरोध प्रदर्शन नगर परिषद में किया इसके बारे नगर परिषद अध्यक्ष से बात की गई उन्होंने बताया कि उनकी मांगे जायज है अभी पिछले 6 माह से नगर परिषद में सीएमओ नहीं है इस वजह से रोड का निर्माण नहीं कर पाए
बाकी आगामी दिनों में अक्षरधाम कॉलोनी के रोड का निर्माण जल्द से जल्दकरवा दिया जाए गा
अंजड़ नगर परिषद में शासन के द्वारा सीएमओ की नियुक्ति कर दी गई है जेसे ही सीएमओ पदभार ग्रहण करेंगे सर्वप्रथम अक्षरधाम कॉलोनी के रोड का निर्माण ही करवाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन