Sat, 07 Nov 2026
Breaking News
राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी… 8 पटाखा दुकानों को नोटिस जारी , विरोध में सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद कर शुरू किया प्रदर्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ में विद्युत मंडल की कंट्रोल पैनल में लगी आग केबल हुई खाक दो घंटे तक बिजली रहेगी बंद | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी… 8 पटाखा दुकानों को नोटिस जारी , विरोध में सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद कर शुरू किया प्रदर्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ में विद्युत मंडल की कंट्रोल पैनल में लगी आग केबल हुई खाक दो घंटे तक बिजली रहेगी बंद | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी… 8 पटाखा दुकानों को नोटिस जारी , विरोध में सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद कर शुरू किया प्रदर्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ में विद्युत मंडल की कंट्रोल पैनल में लगी आग केबल हुई खाक दो घंटे तक बिजली रहेगी बंद | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही |

राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 62 युवाओं का हुआ चयन

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 234

स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 62 युवाओं का हुआ चयन
Share:

स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 62 युवाओं का हुआ चयन

बड़वानी 28 जुलाई 2026/ स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में आज युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन बड़वानी की कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला रोजगार अधिकारी श्री टी. एस. डुडवे के सानिध्य में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। रोजगार मेले में बड़वानी, खरगोन एवं धार जिलों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहाँ विद्यार्थियों को रोजगार के विविध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मेले में भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्रीमती जयंति सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए रोजगार मेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को सही मंच प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी दक्षताओं का सतत विकास करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश काकेश्वर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं सतत प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस मेले में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, इंदौर शाखा, बड़वानी, भारतीय जीवन बीमा निगम, बड़वानी, एमीटेक्स इंजीनियरिंग सर्विसेज, जुलवानिया, मैकाल सुता शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड, इथेनॉल डिवीजन, घटवा , प्रतिभा सिंटेक्स, लिमिटेड, पीथमपुर, धार, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, इंदौर, एस. बी. आई. लाइफ इंश्योरेंस, बड़वानी आदि प्रतिष्ठित कंपनियों ने शामिल होकर आवेदकों का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 136 आवेदकों द्वारा पंजीयन करवाते हुए मेले में सहभागिता की। इसमें से कुल 62 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार पश्चात प्रारंभिक रूप से चयन की कार्यवाही की गई है, जोकि स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड के लिए बहुत ही गौरव की बात है। कार्यक्रम में सेडमैप के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान व प्रोफेसर डॉ सुरेश काग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. डी. आर. यादव द्वारा किया गया। अंत में प्रो. बबलू जमरे एवं प्रो. लोकेश वास्केल ने उपस्थित अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रोजगार मेले के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement