Rajendra Devray / Fri, Feb 7, 2025 / Post views : 196
बड़वानी 07 फरवरी 2025/ निवाली नगर निवासी श्री चम्पालाल पिता श्री छगन को समग्र आईडी की मैपिंग नगर परिषद निवाली बुजुर्ग में नहीं होने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने में समस्या आ रही थी। जिससे उनकी प्रोफाइल नहीं बन रही थी, तथा पीएम किसान सम्मान निधी की राशि भी प्राप्त नहीं हो रही थी। तहसीलदार कार्यालय निवाली तथा हल्का पटवारी के द्वारा सेल्फ रजिस्ट्रेशन के माध्यम से श्री चंपालाल की प्रोफाइल बना दी गई है, तथा अब उन्हे पी.एम किसान सम्मान निधी की राशि भी प्राप्त हो जायेगी। इसके लिए वे केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन