Rajendra Devray / Thu, Sep 17, 2026 / Post views : 31
मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
दोपहर 3 बजे तक 210 यूनिट रक्तदान, 500 से अधिक यूनिट संग्रह का लक्ष्य — युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बड़वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला भाजपा कार्यालय के समीप स्थित नवीन संजीवनी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ शिविर देर शाम तक चला। शिविर में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि जिला अध्यक्ष अजय यादव, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल एवं महामंत्री भागीरथ कुशवाह ने भगवान गणेश एवं श्री खाटूश्याम बाबा का पूजन-अर्चन तथा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
अधिकारियों ने पहुंचकर बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

शिविर में जिला कलेक्टर जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल सहित अनेक जिला अधिकारियों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। दोपहर 3 बजे तक करीब 210 यूनिट रक्तदान हो चुका था और रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। आयोजकों ने 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है।

सिकल सेल मरीजों के लिए महत्वपूर्ण पहल
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा के संकल्प के रूप में मनाते हुए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों, एनसीसी विद्यार्थियों, विभिन्न शासकीय संस्थाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा भाजपा के आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। एमएम

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में बड़वानी के साथ धार एवं अलीराजपुर जिले से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं। जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल से प्रभावित मरीजों को रक्त की आवश्यकता को देखते हुए यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।
युवाओं में दिखा खास उत्साह
रक्तदान शिविर में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने वाले लोगों को जिला अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े तीन-चार सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे।
शिविर के सुचारू संचालन के लिए ब्लड बैंक एवं जिला अस्पताल के 75 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इनमें करीब 25 टेक्नीशियन, 25 कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित डॉक्टर, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टाफ शामिल रहा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, स्व सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजिका जया शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, जिला मंत्री जितेंद्र निकुम एवं रविन्द्र कुलकर्णी, बड़वानी मंडल प्रभारी राजेन्द्र भावसार, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, भूपेंद्र जाट, कृष्णा धनगर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत पंवार, महामंत्री शिवम मिश्रा, जीतू खरडी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन