Rajendra Devray / Mon, Mar 10, 2025 / Post views : 219


फाल्गुन माह की बड़ी रंगभरी एकादशी होने के चलते श्याम बाबा का कोलकाता से बुलवाई विशेष पोशाक (बागा) एवं दिल्ली से मंगवाए विदेशी फूलों से भव्य श्रंगार किया गया।
वही मन्दिर में स्थापित श्री पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार को भी आकर्षक रूप में सजाया गया।
अल सुबह से ही मन्दिर में भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था व बड़ी संख्या में आस-पास के नगर व शहरों से भक्तजन पैदल निशान लेकर पहुँचे व श्याम बाबा को अर्पित किए।
वही बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी श्याम मन्दिर पहुँची व ढोलक व मंजीरों के साथ श्याम भजन गाकर थिरकती रही।
सैकड़ो भक्तों ने मन्नत पूरी होने के लिए श्याम बाबा को अर्जी लगाई तो अनेक भक्त अर्जी खोलते भी नजर आए। उक्त सिलसिला दिनभर चलता रहा।
*विदेशी फूलों एवं कलकत्ता से बुलवाए बागा से बाबा का हुआ भव्य श्रंगार:-*
श्री खाटू श्याम मन्दिर समिति ने बताया कि फाल्गुन माह श्याम बाबा को अतिप्रिय है व फाल्गुन की रंगभरी एकादशी पर श्याम बाबा को दिल्ली से बुलवाए विदेशी प्रजाति के उच्चकोटि के फूलों से सजाया व कोलकाता से बुलवाई जरी की पोशाक जो आकर्षक मोतियों, लेस, जड़ी व सुंदर कढ़ाई से युक्त पहनाया गया वही मन्दिर परिसर को आकर्षक फूलों, छातो व झंडियो से सजाया गया तथा मन्दिर में आकर्षक विद्युतसज्जा की गई।
*यह हुए आयोजन:-*
सुबह 04 बजे वैभव पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा का पूजन अर्चन किया गया व सेवादरो द्वारा श्रंगार करने के बाद सुबह 7:30 बजे प्रातः कालीन आरती की गई सुबह 11 बजे भोग आरती के बाद शाम 7 बजे हजारों भक्तों की उपस्थिति में संगीतमय संध्याकिलन महाआरती कर श्याम एकादशी प्रसाद ग्रुप द्वारा फलाहारी मिक्चर, खजूर, मिठाई व विभिन्न फलों की प्रसादी का वितरण किया गया।
*श्याम बाबा का सजाया दरबार:-*
सांयकालीन आरती के बाद मन्दिर प्रांगण में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया व ज्योत प्रज्वलित कर हजारों भक्तों ने आहुतियां प्रदान करि।
रात्रि 10 बजे के बाद भी भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा व दर्शन करने वालो की लंबी लाइन लगी रही व भजन कीर्तन का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन