आलीराजपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता को बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति की जिम्मेदारी
आलीराजपुर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने व्यापार क्षेत्र इन्दौर के अंतर्गत अपनी सेवाओं के विस्तार, पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूरसंचार सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति में आलीराजपुर जिले के वरिष्ठ सिविल इंजीनियर, समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं बीएसएनएल की सेवाओं को आमजन तक और अधिक सुलभ बनाने, विभाग और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करूंगा।
उन्होंने इस दायित्व हेतु केंद्रीय संचार मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, भाजपा प्रदेश नेतृत्व, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक श्री नागर सिंह चौहान जी, क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष परवाल जी एवं संपूर्ण भाजपा संगठन का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया । साथ ही उन्होंने कहा पार्टी संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया और जो जिम्मेदारी दी, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।
इस नियुक्ति के अवसर पर दूरसंचार विभाग के अधिकारी, भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता, जिले के सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, इष्टमित्र और जिलेभर के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हृदय से बधाइयाँ और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।