Rajendra Devray / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 257
आलीराजपुर भारतीय जनता पार्टी ने जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, सिविल इंजीनियर एवं ओजस्वी वक्ता संजय गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दायित्व की घोषणा होते ही न केवल जिलेभर में बल्कि पूरे समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। यह निर्णय भाजपा संगठन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, वहीं समाजजन इसे गौरव और सम्मान की उपलब्धि मान रहे हैं। संघ से राजनीति तक का सफर संजय गुप्ता का जीवन प्रारम्भ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। विद्यार्थी जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन और समाज को मजबूत करने के लिए अनेक आंदोलनों में भाग लिया। राम जन्मभूमि आंदोलन, रामशिला पूजन, रामजानकी रथयात्रा और मशाल जुलूस जैसे ऐतिहासिक अभियानों में वे अग्रिम पंक्ति में रहे। सामाजिक और धार्मिक सक्रियता के साथ संगठनों में निभाए कई दायित्व संजय गुप्ता ने सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल और अन्य संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे धार्मिक और सामाजिक आंदोलनों के संचालन व नेतृत्व के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं । ये पहले भी भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष से लेकर जिला महामंत्री तक कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में वे समाज मे राष्ट्रीय सह सचिव – अखिल भारतीय दशा वैष्णव पोरवाड़ महासभा के दायित्व का निर्वहन कर रहे है |
भव्य सम्मान समारोह भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति के उपलक्ष्य में आलीराजपुर के वैष्णव चौक पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। माताजी की आरती के पश्चात हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, वरिष्ठजन, मातृशक्ति और युवा इकाई के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश बाबूलाल गुप्ता ने किया और आभार समाज के अध्यक्ष बद्रीलाल गुप्ता ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “संजय गुप्ता का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन संपूर्ण समाज के लिए गौरव की बात है । इसके लिए हम भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला नेतृत्व सहित सांसद, विधायक मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हैं ।
बधाइयों की बौछार समाज के वरिष्ठ डॉक्टर के. गुप्ता, गणपतलाल गुप्ता (अखिल भारतीय दशा वैष्णव पोरवाड़ महासभा एवं पोरवाल महासंघ के राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष), धनराज गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, संतोष गुप्ता, सोमचंद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। महिला मंडल और युवा इकाई ने भी संजय गुप्ता का अभिनंदन किया।
इसके अलावा कट्ठीवाड़ा, भाभरा, नानपुर, कुक्षी, बड़वानी, मनावर, सिलावद, धर्मपुरी, इंदौर सहित प्रदेशभर से समाजबंधुओं ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयाँ दीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन