Rajendra Devray / Wed, Jan 21, 2026 / Post views : 359



बीमा सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें स्थायी आय का अवसर देना और एलआईसी के साथ एक सम्मानजनक करियर प्रदान करना है। इस योजना के तहत, 18 वर्ष से 70 वर्ष तक की महिलाएं, जो न्यूनतम 10वीं पास हैं, बीमा सखी बन सकती हैं। बीमा सखी बनने पर, महिलाओं को पहले 3 वर्ष तक निश्चित मानदेय दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में ₹7,000 प्रति माह, द्वितीय वर्ष में ₹6,000 प्रति माह, और तृतीय वर्ष में ₹5,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। यह मानदेय कार्य निष्पादन के आधार पर दिया जाएगा।
बीमा सखी बनने से महिलाओं को घर बैठे सम्मानजनक कमाई का अवसर मिलेगा, समय की स्वतंत्रता रहेगी, और एलआईसी के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान होगा। यह योजना महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्थायी करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन