Rajendra Devray / Mon, Oct 26, 2026 / Post views : 105
नालछा के खेल परिसर से हटाई 11 हजार वोल्ट की लाइन, विधायक निधि से 5.25 लाख से अधिक स्वीकृत
नालछा क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों से दूर हुई दुर्घटना की आशंका; विधायक कालुसिंह ठाकुर का समारोह में सम्मान

नालछा। राम पालकी धाम रोड स्थित विधानसभा स्तरीय संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइनें हटाकर परिसर के बाहर स्थानांतरित कर दी गई हैं। धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर ने इस कार्य के लिए अपनी विधायक निधि से 5 लाख 25 हजार रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की थी। कार्य पूर्ण होने पर धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत नालछा क्रिकेट एकेडमी ने पूजन-अर्चन कर नई विद्युत लाइनों का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक का ढोल-ढमाकों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से स्वागत कर साफा बांधा तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

खेल परिसर के भीतर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइनों के कारण खिलाड़ियों के अभ्यास और आयोजनों के दौरान संभावित दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। नालछा क्रिकेट एकेडमी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लंबे समय से इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। विधायक निधि से राशि स्वीकृत होने के बाद नई लाइनें परिसर के बाहर स्थापित की गईं और अंदर की लाइनें हटा दी गईं। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास तथा खेल परिसर में शासकीय, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन करने के लिए अधिक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।
एकेडमी की पहल पर मिली थी स्टेडियम की सौगात
नालछा क्रिकेट एकेडमी की मांग पर जिला कलेक्टर ने संबंधित भूमि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित की थी। इसके बाद एकेडमी की पहल पर विधायक कालुसिंह ठाकुर ने अपने पिछले कार्यकाल में यहां खेल स्टेडियम की सौगात दी थी। विद्युत लाइनों को हटवाना परिसर की सुरक्षा से जुड़ी एक प्रमुख मांग थी, जिसका अब निराकरण हुआ है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, मां वाग्देवी सरस्वती तथा श्री राम पालकी धाम के ब्रह्मलीन संत श्री सर्वेश्वर दासजी महाराज के पूजन-अर्चन से हुआ। नालछा क्रिकेट एकेडमी के सचिव एवं धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निखिल ग्वाल ने स्वागत भाषण में विद्युत लाइनों की समस्या और उसके समाधान के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए विधायक का आभार जताया। भाजपा नालछा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रघु निनामा और एकेडमी अध्यक्ष इस्लामुद्दीन शेख ने भी संबोधित किया।
खेल सुविधाओं के विस्तार में सहयोग जारी रहेगा : ठाकुर
विधायक कालुसिंह ठाकुर ने कहा कि खेल परिसर के भीतर विद्युत लाइनों की समस्या के समाधान के लिए वे पिछले कार्यकाल से प्रयासरत थे। अब लाइनें हटने से खिलाड़ी बिना भय के अभ्यास कर सकेंगे और परिसर में विभिन्न आयोजन भी अधिक सुरक्षित वातावरण में हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनका दायित्व है। खेल मैदान युवाओं की प्रतिभा निखारने का माध्यम हैं। क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजयुमो धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी, एकेडमी संरक्षक राजकिशोर ग्वाल एवं ईश्वर राठौड़, प्रवक्ता पं. निर्मल इंदुरकर, जनपद पंचायत नालछा के सीईओ संदीप डावर, थाना प्रभारी प्रहलाद डिंडोर, भाजपा धार ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष संतोष राठौड़, भाजपा जिला पदाधिकारी रवींद्र परिहार, जन अभियान परिषद नालछा ब्लॉक समन्वयक सचिन त्रिवेदी, पूर्व सरपंच भोजपाल दरबार, जनपद सदस्य पवन कुशवाह, सरपंच मोहन डावर, विधायक प्रतिनिधि डॉ. महेश यादव, मीडिया प्रभारी कांतिलाल शर्मा, सत्यनारायण सेन, उपसरपंच राकेश कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष सोनू मंडवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि गुर्जर, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल मोरी एवं युवा मोर्चा मंडल मंत्री जीवन दायमा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
संचालन एकेडमी खिलाड़ी गोपाल राठौड़ ने किया तथा आभार चाइनीस मिरदवाल ने माना। कार्यक्रम में पत्रकार ओमप्रकाश मंडवाल, रवि सिसोदिया तथा एकेडमी के विजय मिरदवाल, पवन शर्मा, लखन झाला, हर्षवर्धन मंडलोई, आकाश कुशवाह, वैभव कानूनगो, जीवन कुशवाह, प्रभु गुर्जर, आशीष कुशवाह, सचिन दायमा, रौनक जैन, कृष्णा मालीवाड़, अभिषेक राठौड़, कार्तिक प्रजापत, राम राठौड़, शशांक राठौड़, अर्पित ग्वाल, राज यादव, अयान मुगल, लक्की ठाकुर, ब्रजेश ग्वाल, शिवम ग्वाल, सुनील मालवीय, अनुकल्प ग्वाल एवं यशराज मंडवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन