Rajendra Devray / Fri, Oct 23, 2026 / Post views : 138
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं वीआईपी रूट की समीक्षा कर दिए कड़े दिशा-निर्देश
आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु बैकअप प्लान और विभागीय समन्वय पर विशेष जोर
बड़वानी।

मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को बड़वानी जिले के ग्राम कलाल्दा (गायत्री धाम, थाना सेंधवा ग्रामीण) एवं ग्राम अजगरिया (थाना वरला) में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को पूर्णतः सुरक्षित, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी (निमाड़ रेंज खरगोन) सुश्री सिमाला प्रसाद, कलेक्टर बड़वानी श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थलों, हेलिपैड, वीआईपी आगमन/गमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरा (सर्कन), प्रवेश-निकास द्वार तथा विश्राम स्थलों का स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की गहन समीक्षा की।

प्रमुख बिंदु एवं दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:
* गायत्री धाम परिवार से संवाद व समन्वय:
निरीक्षण के दौरान डीआईजी सुश्री सिमाला प्रसाद एवं एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने गायत्री धाम परिवार के श्री पंकज जी पाटीदार तथा श्री विश्वनाथ उर्फ बंटी जी पाटील से कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली।
* सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन:
* डीआईजी सुश्री सिमाला प्रसाद ने ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस बल को समय पर उपस्थित रहने, पूर्ण सतर्कता एवं उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
* आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुचारू यातायात प्रबंधन, प्रभावी पार्किंग तथा सुगम प्रवेश-निकास मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
* आकस्मिक कार्ययोजना (Contingency Plan):
* किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं (Backup Plans) तैयार रखने एवं पाई गई कमियों को तत्काल समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए।
* प्रशासनिक एवं पुलिस समन्वय:
* कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा।
* पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने सुरक्षा व्यवस्था को त्रुटिरहित बनाने हेतु प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को उनकी जिम्मेदारी स्पष्ट करने तथा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एसडीओपी राजपुर श्री बी. एल. अटोदे, डीएसपी (महिला सुरक्षा) श्री कैलाश चौहान, डीएसपी (अजाक) श्रीमती निलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक श्री गजेन्द्रसिंह निंगवाल, श्रीमती रजनी भार्गव, थाना प्रभारी वरला निरीक्षक श्री नारायण रावल, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण श्री ओमप्रकाश चांगोड जनप्रतिनिधि सहित पुलिस एवं सिविल प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन