Rajendra Devray / Thu, Oct 22, 2026 / Post views : 65
सनातन सेना भारत ने सौंपी नई जिम्मेदारी
सनातन धर्म, सामाजिक चेतना और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
इंदौर। सनातन सेना भारत द्वारा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का लक्ष्य सनातन धर्म के मूल्यों, सेवा भावना और सामाजिक चेतना का विस्तार करना है।
संगठन की विचारधारा में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए यह संदेश दिया गया कि “राजनीति नहीं, जनसेवा” के संकल्प के साथ समाज में सकारात्मक जागरूकता, सामाजिक एकता और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर अंकित ठाकुर, सनातन सेना भारत ने संगठन की जिम्मेदारी और उद्देश्यों को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। वहीं, इंदौर के पंकज जैन ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की दिशा में संगठन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रमुख संदेश “राजनीति नहीं, जनसेवा हमारा संकल्प; सनातन धर्म और सामाजिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य।”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन