Fri, 18 Sep 2026
Breaking News
राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब | राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी सेवा, सुशासन और विकसित भारत का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता : उषा ठाकुर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब | राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी सेवा, सुशासन और विकसित भारत का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता : उषा ठाकुर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब | राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी सेवा, सुशासन और विकसित भारत का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता : उषा ठाकुर |

: बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया

बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया
Share:
बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने भाजपा का झंडा फहराया। इस अवसर पर खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में भाजपा के इतिहास पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका अतिथियो ने फीता काट कर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। झंडा फहराने के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजनो के लिए शुद्ध पेयजल की प्याऊ का भी शुभारम्भ किया। अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ सोहन माहेश्वरी ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे व कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व के कुशल नेतृत्व के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है। आगे उन्हेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है। भाजपा हि एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नही बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ओर आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकारो द्वारा कई जनहितैषी योजनाए चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाया जा रहा है तथा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे है। सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस:- जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर में सभी बूथों पर मनाया गया व सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया। इस दौरान स्थापना दिवस के जिला प्रभारी विक्रम चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे व सुभाष जोशी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम चौहान एवं आभार नगर अध्यक्ष शुभम पांडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारीगण व शहर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया व पूरे कार्यालय पर आकर्षक विद्युतसज्ज़ा कर भाजपा के झंडों से सजाया गया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement