Rajendra Devray / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 220
आज दिनांक 04.04.2025 को पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्यप्रदेश के अध्यक्षता में, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी के सभा गृह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य सीसीटीएनएस और ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाना था।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय ने मध्यप्रदेश पुलिस के कार्यों को डिजिटली सशक्त बनाने हेतु ई-ऑफिस को सभी कार्यालयों में लागू करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत अब सभी कार्यालयीन पत्राचार केवल ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा, जिससे फाइलों का आदान-प्रदान शीघ्र और सुगमता से संभव होगा। इस कदम से कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता में वृद्धि होगी।
साथ ही, सीसीटीएनएस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से होने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई, जैसे- प्राथमिकी पंजीकरण, चालान, ई-विवेचना, ई-एफआईआर, ई-साक्ष्य, जीरो एफआईआर, ई-समन, वारंट आदि। पुलिस महानिदेशक महोदय ने इन सभी कार्यों के सुचारु क्रियान्वयन और सही निगरानी की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*वीडियो कांनफ्रेसिंग के माध्यम से ली गई इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर, सीसीटीएनएस प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह, डीसीबी शाखा प्रभारी श्री असद खान, मुख्य लिपिक श्री मुकेश डावर सहित समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। यह बैठक मध्यप्रदेश पुलिस के कार्यालयीन कार्यों में डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे सभी कार्यों में गति और पारदर्शिता आएगी।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन