Rajendra Devray / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 262
मिक विद्यालय बड़गांव को गोद लिया गया है।जिसमे माह में दो तीन गुरुवार को रुचिकर भोजन बच्चो को उपलब्ध कराया जाता है।
आज बड़गांव स्कूल में कन्या भोज का आयोजन तथा प्क्ठप् ठंदा द्वारा भेंट किए फर्नीचर का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बालक बालिकाओं से चर्चा करते हुवे कहा कि शासकीय स्कूलों में जिस प्रकार से संस्था और व्यक्ति जन भागीदारी से मदद कर रहे हैं,रुचिकर भोजन में,ड्रेस वितरण ,स्कूल बैग ,फर्नीचर आदि से बच्चो की उपस्थिति में भी वृद्धि होती हे साथ ही उपस्थिति के कारण गुणवत्ता में भी सुधार होता हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर मैडम ने पकइप इंदा प्रबंधक ऋषि राणा, लायंस क्लब के राम जाट, सचिन शर्मा, और बड़गांव के सरपंच मालू डावर को बधाई दी कि आप सब शासकीय स्कूल के बच्चो के लिए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह अच्छे से कर रहे हैं।माध्यमिक विद्यालय बड़गांव जैसा और भी अन्य शासकीय स्कूल को गोद लेकर कार्य किया जा सकता है।
कलेक्टर ने नवीन फर्नीचर का लोकार्पण किया साथ ही पौधारोपण किया,बच्चो को स्कूली बैग तथा नर्सरी के बच्चो को स्कूल ड्रेस वितरण किया
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी काजल जावला, लायंस क्लब के राम जाट संतोष भावसार,सचिन शर्मा,बैंक से ऋषि राणा, जन्मेजय सिंग,सरपंच मालू डावर ,शिक्षक गण उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधान पाठक अनिल जोशी ने किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन