Rajendra Devray / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 297

◊
[caption id="attachment_22198" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि उक्त सम्मेलन के मुख्यवक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में परिवर्तन कर दिवाली पर जो सौगात दी है उसे आज देशवासी जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मना रहे है। प्रत्येक कार्यकर्ता को मोदी सरकार द्वारा दी गई इस छूट को धरातल पर उतारकर आमजनो तक ले जाना होगा।
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल मे जनता पर अनेक टैक्स लादकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने का काम किया वही आज "वन नेशन, वन टैक्स” कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत मे एक टेक्स लागू करने का ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू हुआ यह सुधार अब “GST 2.0” के रूप में और भी सरल, पारदर्शी और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत कर रहा है।
आगे उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा बुलंद करते हुए कहा कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूती का कारण है, स्वदेशी के रास्ते से भारत आत्मनिर्भर बनेगा तथा स्वदेशी वस्तु अपनाने की आव्हान किया।
*लोकल फार वोकल को देना होगा बढ़ावा:- भागीरथ कुशवाह*
कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक भागीरथ कुशवाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सौ दिनों के इस अभियान में स्वदेशी का जनजागरण करना है। मोदीजी के संकल्प 2047 तक हमे भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है जिसका रास्ता स्वदेशी से होकर जाता है। हमारे देश मे बनी वस्तुओं व उत्पादों का हमे उपयोग करना है। स्वदेशी का जनजागरण आत्मनिर्भर भारत की पहली सीढ़ी है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष पटेल, वरिष्ठ नेता अंतरसिंह पटेल व पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने जीएसटी टेक्स में की गई कमी को मोदी सरकार का दीपावली पर एक उपहार बताया व स्वदेशी उत्पाद अपनाकर भारत को मजबूत व शसक्त राष्ट्र बनाने का आवाहन किया।
राज्यसभा सांसद श्री सोलंकी ने उपस्थिजनो को स्वदेशी वस्तु अपनाने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत सोनी व आभार मण्डल अध्यक्ष कृष्णा धनगर ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, व्यापारी बन्धु, किसान, उपभोक्ता तथा सभी मण्डल अध्यक्ष व सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन