ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर भाजपा ने मनाया जश्न, जोरदार आतिशबाजी की वं मिठाइयां बांटी ।
प्रतापगढ़ / दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर शहर के सूरजपोल चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों ने जमकर आतिशबाजी की तथा ढोल नगाड़े पर नृत्य कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी । एक प्रेस व्यक्ति में भाजपा के जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि आज दिल्ली चुनाव के आए नतीजे में भाजपा को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत की खुशी में शहर के गांधी चौराहा पर पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने दिल्ली जीत की खुशी में ढोल नगाड़ों पर नृत्य किया एवं आतिशबाजी की तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा कि विकसित भारत विकसित दिल्ली की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों एवं जनहितेषी योजनाओं पर दिल्ली की जनता जनार्दन के अटल विश्वास की मुहर है कुमावत ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया जश्न के इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ईश्वरलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण निनामा मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर प्रदेश पदाधिकारी हीरालाल रैदास ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल कुमावत नगर महामंत्री विकास चनाल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया महामंत्री अर्पित कोठारी सह संपर्क प्रमुख प्रदीप वशिष्ठ आशीष चतुर्वेदी विजय लाला शर्मा रमेश बागड़ी दिनेश बाहेती नाहर सिंह सिसोदिया मनोहर लाल ग्वाला पार्षद प्रतीक खोईवाल प्रतीक शर्मा पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट मांगू सिंह चौहान युवराज पवन राकेश सोलंकी अनिल ग्वाला संजय राठौर राजेंद्र बाहेती पूर्व मनोनीत पार्षद जगदीश मीणा ललित शास्त्री प्रभुलाल गुर्जर गोपाल टेलर एवं लोकेंद्र बोराणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।