: अंजड:- यूथ शूटिंगबॉल क्लब अंजड के तत्वावधान में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंगबॉल स्पर्धा का रंगारंग शुभारम्भ शनिवार 22 फरवरी को स्थानीय नगर परिषद प्रांगण में दोपहर 12 बजे सम्पन्न हुआ।
Rajendra Devray
/
Sat, Feb 22, 2025
/
Post views : 247
अंजड:- यूथ शूटिंगबॉल क्लब अंजड के तत्वावधान में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंगबॉल स्पर्धा का रंगारंग शुभारम्भ शनिवार 22 फरवरी को स्थानीय नगर परिषद प्रांगण में दोपहर 12 बजे सम्पन्न हुआ।
शुभारम्भ से पूर्व स्थानीय पाटनी जिनिंग से सभी आमंत्रित टीमो के खिलाड़ियों का फ्लैग मार्च बेंड बाजो के साथ खेल मैदान तक निकाला गया जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
नगर परिषद प्रांगण में आमंत्रित अतिथयो को मंचासीन कर माँ सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश खंडेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर का खेल के प्रति प्रदेश में गौरवशाली इतिहास रहा है यहां कई खेलो का राष्ट्रीय स्तर पर सफल आयोजन किया जाता रहा है। जीत और हार खेल का हिस्सा है, जो सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेगा वो ही जीतेगा। खेल हमे अनुशासन सिखाता है, वर्तमान युग मे खेल का परिदृश्य बदल गया है, खेल में पैसा एवं मान, सम्मान सभी मिलता है। खेल हमे देश प्रेम व देशभक्ति भी सिखाता है।
विशेष अतिथि समाजसेवी विट्ठल मामा पाटीदार ने कहा कि हमारे छोटे से नगर में अखिल भारतीय स्तर का आयोजन होना बड़ी बात है। खेल के बिना हमारा जीवन अधूरा है अतः खेल का जीवन मे होना जरूरी है।
नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्पर्धा में भाग लेने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब के संरक्षक शेखरचन्द पाटनी ने कहा की हमारे जीवन मे जितनी पढ़ाई की जरूरत है उतनी ही जरूरत खेलो की भी है । उन्होंने उम्मीद जताई कि जितनी भी टीमें इस स्पर्धा में हिस्सा ले रही है वह अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
इस अवसर पर शूटिंगबॉल फेडरेशन के अधिकारियों द्वारा भी आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर अतिथियो द्वारा फीता काटकर स्पर्धा का शुभारंभ कर मालेगांव एवं उत्तरप्रदेश की टीमो के बीच स्वागत मैच खेला गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र देवराय एवं राष्ट्रीय स्तर के व्हालीबाल रैफरी व कंट्रोलर जाकिर खान ने किया व आभार क्लब संचालक पंकज मराठे ने व्यक्त किया।
इस दौरान मुम्बई से पधारे हुसैनी भाई को मंचासीन कर उनका पुष्पमलाओ से स्वागत किया गया।