Rajendra Devray / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 268
नालछा नगर में सोमवार को घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि पर्व को लेकर नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक गरबा पंडाल सजाए गए हैं। रंग-बिरंगे परिधानों, विद्युत सज्जा और पुष्पों से सुसज्जित पंडालों में प्रतिदिन रात्रि गरबा की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं।
नगर के प्रमुख पंडाल में मां काली नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य गरबा आयोजन किया जा रहा है, जहां की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही एक्सीलेंट ग्रुप, अंबेडकर ग्रुप, न्यू रॉयल क्लब नवदुर्गा उत्सव समिति (राजवाड़ा चौक), सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति (कुशवाह चौपाटी), कृष्णा चौक तथा द्वारकाधीश मंदिर परिसर में भी गरबे की विशेष प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
रात्रिकालीन गरबा पंडालों और मंदिर प्रांगण में माता की भक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक रंगों की छटा भी बिखर रही है। श्रद्धालु परिवार सहित गरबा महोत्सव का आनंद लेते हुए मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन